(रितिक कुमार)
भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को *शहीद दिवस* मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को जीआरपी पुलिस लाइन में **पुलिस अधीक्षक रेलवेज महोदया सुश्री अरुणा भारती* * की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर *पुलिस लाईन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं में नियुक्त कर्मगणों* द्वारा भी एक साथ दो मिनट का मौन धारण कर देश की आज़ादी, एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

