हरिद्वार (रितिक कुमार)
कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस को मिली दोहरी सफलता रेलवे स्टेशन से चोरी गए मोबाइल समेत दो वारंटी को भेजा जेल सस्ते में मोबाइल खरीदना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात 12 साल पुराने एक मामले में दो वारंटियों को भेजा जेल जीआरपी हरिद्वार पुलिस की दोहरी सफलता पर स्थानीय जनता द्वारा सराहना कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है।

जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा एक तरफ जहां सस्ते के लालच में राह चलते लोगों से या मोहल्ले की दुकानों से मात्र ₹1000 – 2000 में चोरी का मोबाइल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तो वहीं 12 साल से बच रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एक कहावत है सस्ता रोए बार-बार, महंगा रोए एक-बार… कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ जीआरपी हरिद्वार के एक मुकदमे में।पिछले वर्ष 2025 अप्रैल के महीने में टिकट घर रेलवे स्टेशन हरिद्वार से एक यात्री मुकेश भाई पुत्र श्री वाजुभाई निवासी लक्ष्मी नगर सीताराम सोसायटी राजकोट गुजरात का मोबाइल रेडमी 12c चोरी हो गया जिसपर थाना जीआरपी हरिद्वार में मु०अ०सं० 39/25 धारा 305(2) बीएनएस दर्ज किया गया।

चोरी हुए मोबाइल को थाना जीआरपी हरिद्वार द्वारा जगह-जगह तलाश करने के साथ-साथ मैन्युअल पुलिसिंग की सहायता से लगातार ढूंढा गया जिसपर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/06/25 को एक अभियुक्त आमिर पुत्र अबरार निवासी पक्का बाद थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को थाना जीआरपी हरिद्वार की विभिन्न चोरियों के संदर्भ में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया परंतु उपरोक्त चोरी के मोबाइल के बारे में पूछने पर अभियुक्त आमिर ने बताया कि मैंने राह चलते अपनी मजबूरी बताकर एक व्यक्ति को मात्र ₹1100 में यह चोरी का मोबाइल बेच दिया था। तब से जीआरपी हरिद्वार पुलिस उपरोक्त चोरी के मोबाइल की तलाश में थी। *केवल थोड़े समय इस्तेमाल करता था मोबाइल-*चोरी के सस्ते मोबाइल को इस्तेमाल करने वाला केवल थोड़े समय के लिए मोबाइल यूज करके बंद कर देता था और कभी-कभी ऑन करता था जिससे उसकी लोकेशन अलग-अलग जगह पर आती थी जिस कारण उसको पकड़ना मुश्किल हो रहा था। इस बार एसओजी की मदद से जीआरपी हरिद्वार पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने पर रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र से उपरोक्त चोरी के मोबाइल सहित अभियुक्त कमल कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी राजा का ताजपुर धामपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र 27 वर्ष को चोरी का मोबाइल अपने पास रखने के जुर्म में धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।*पुलिस टीम–*सब इंस्पेक्टर प्रीति कर्णवालकांस्टेबल ललित कुमारकांस्टेबल अंकुर कुमारएसओजी दीपक चौधरी*12 साल से फरार दो वारंटी दबोचे–*कप्तान अरुणा भारती के सधे हुए नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल पुलिसिंग पर काम करते हुए सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2014 के धारा 60ex. Act के एक मामले में कोर्ट से लगातार बच रहे दो वारंटियों 1- नीटू पुत्र मोल्हण सिंह निवासी बरोकी थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुजफ्फरनगर से एवं 2- मोना उर्फ डेविड पुत्र मुनेश निवासी बहारा थाना तिताली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।*पुलिस टीम–*सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंहहेड कांस्टेबल जाहुल हसन हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार SOG GRPकांस्टेबल दीपक चौधरी SOG GRP

