निज धाम आश्रम बाबा रामदास जय बाबा धर्मशाला में 12वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ बनाया

हरिद्वार (रितिक कुमार)

हरिद्वार शिव मूर्ति स्थित निज धाम आश्रम बाबा रामदास जय बाबा धर्मशाला में 12वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ परम पूज्य कुमारी मोहिनी दीदी के पावन सानिध्य में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए परम वंदनीयमोहिनी दीदी ने कहा जो गुरु की शरणागत हो जाता है उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है श्री दीपक हिरानी ने कहा सतगुरु के पावन वचन हमारे जीवन का उद्धार कर देते स्वामी त्रिलोक दास जी उदासीन परम तपस्वी ज्ञान का अवतार भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाने वाले गुरु हैं उनकी दी गई शिक्षाएं हमारे जीवन भर काम आएंगे ऐसे पावन संतों के दर्शन बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होते हैं हम उन्हें हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुएशत-शत नमन करते हैं इस अवसर पर दादा रूपचंद दीपक हिरानी सहित भारी संख्या में संत व भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया तथा संत महापुरुषों के श्री मुख से वही ज्ञान की सरिता में गोते लगाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!