SDRF उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण, अमेरिकी दूतावास द्वारा किया गया सम्मानित

हरिद्वार (रितिक कुमार)

उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) इकाई ने आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू किया है। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में SDRF द्वारा किए के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित गए साहसिक, त्वरित एवं मानवीय रेस्क्यू अभियानों के लिए अमेरिकी दूतावास द्वारा SDRF उत्तराखंड पुलिस को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के सरक्षित एवं सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए प्रदान किया गया। चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला टेकरों, बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत वसुधारा में फंसे विदेशी टेकर तथा गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों का प्रभावी संचालन, समन्वय एवं मार्गदर्शन सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सभी ऑपरेशन सुरक्षित, सुनियोजित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हुए।अमेरिकी दूतावास द्वारा प्रदान स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र को सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा ग्रहण किया गया। यह सम्मान SDRF उत्तराखंड पुलिस के समस्त जांबाज कार्मिकों की निष्ठा, परिश्रम, समर्पण एवं सेवा भावना का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में “सेवा, सुरक्षा और समर्पण” के संकल्प के साथ जनसेवा में निरंतर तत्पर रहते हैं। भौगोलिक रूप से संवेदनशील उत्तराखंड राज्य में SDRF द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों, ग्लेशियरों, नदियों एवं ट्रेकिंग रूट्स पर फंसे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए त्वरित निर्णय क्षमता, सटीक रणनीति एवं संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से अनेक जीवन रक्षक कार्य किए गए हैं। प्रतिकूल मौसम एवं अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बावजूद SDRF कार्मिकों ने अदम्य साहस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल SDRF उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता एवं विश्वसनीयता को दर्शाता है, बल्कि बल की सुदृढ़, मानवीय एवं पेशेवर पहचान को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त करता है। यह उपलब्धि भविष्य में SDRF कार्मिकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!