ज्वालापुर में स्थित वेलनेस डायग्नोस्टिक में स्तन और मुख कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

(रितिक कुमार)

आज कमलेश कैंसर फाउंडेशन ने वेलनेस डायग्नोस्टिक सेंटर, ज्वालापुर, हरिद्वार में स्तन और मुख कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस जागरूकता शिविर में कुल 30 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हुए। सभी को मुख, स्तन और अन्य कैंसर के शुरुआती लक्षणों और संकेतों के बारे में जानकारी दी गई। 15 महिलाओं ने निःशुल्क स्तन कैंसर स्क्रीनिंग मैमोग्राफी करवाई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू और शराब छोड़ने की सलाह दी गई। कैंसर और उसके उपचार से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया गया और उनके सवालों के जवाब दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!