(रितिक कुमार)
आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड का सपना हरिद्वार हो स्वच्छ अपना अभियान को सफल बनाने हेतु श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट जिला हरिद्वार के आदेश पर *सुश्री अरुणा भारती,पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार* के नेतृत्व में उपरोक्त अभियान को सफल बनाने हेतु जीआरपी में नियुक्त अधिकारी /कर्मगणों द्वारा *<एक घंटा एक दिन एक साथ>* मेगा सफाई इवेंट का आयोजन कर रेलवे स्टेशनो , सर्कुलेटिंग एरिया में,ट्रैकों के आस पास व थाने चौकियों पर *विशेष सफाई अभियान* चलाकर रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सफाई अभियान चलाया गया

