(रितिक कुमार)
रोशनाबाद स्थित नवोदय नगर में चौक के पास एक नई आधुनिक बेकरी का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस नई पहल का स्वागत किया। यह बेकरी अपने आकर्षक स्वरूप और विविध प्रकार की खाद्य सामग्री के कारण शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

केक एंड बेक ब्रेकरीइस बेकरी के शुभारंभ के अवसर पर श्री ड्श द्रोण मदान जी ने बताया ग्राहकों की पसंद और आधुनिक खानपान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकार के स्वादिष्ट एवं ताजे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री दक्ष मदान ने बताया यहां विभिन्न प्रकार के केक जैसे चॉकलेट केक, वनीला केक, बटरस्कॉच केक, रेड वेलवेट केक, पाइनएप्पल केक और कस्टम डिजाइन केक विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र हैं। इसके साथ ही कुरकुरे चिप्स, नमकीन, बिस्कुट, पेस्ट्री, कपकेक, ब्राउनी, कुकीज और टोस्ट जैसी बेकरी आइटम भी उपलब्ध हैं।

इसके अलावा यहां पिज़्ज़ा की विभिन्न वैरायटी जैसे वेज पिज़्ज़ा, चीज़ बर्स्ट पिज़्ज़ा, कॉर्न पिज़्ज़ा और स्पेशल टॉपिंग वाले पिज़्ज़ा ग्राहकों को लुभा रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों में कोल्ड ड्रिंक, जूस, एनर्जी ड्रिंक और फ्लेवर्ड मिल्क भी उपलब्ध हैं, जो खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ड्राई फूड की श्रेणी में काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता और मिक्स ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें भी उचित दामों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।इससे पूर्व भी हरिद्वार में इसी प्रकार की कई दुकानों का सफल संचालन किया जा चुका है, जिन्होंने आम जनमानस को उनकी पसंद के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुलभ दामों पर उपलब्ध कराकर विश्वास अर्जित किया है। इसी क्रम में यह नई बेकरी भी ग्राहकों को बेहतर स्वाद, स्वच्छता और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।इस प्रकार यह बेकरी न केवल स्वाद और गुणवत्ता का संगम प्रस्तुत करती है, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए एक सुविधाजनक स्थान के रूप में उभर रही है, जहां उन्हें उनकी पसंद की हर बेकरी और फास्ट फूड सामग्री आसानी से एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी।

