आर्य वानप्रस्थ आश्रम का 98वाँ वार्षिकोत्सव 15 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित

(रितिक कुमार)

हरिद्वार आर्य वानप्रस्थ आश्रम में 98वाँ वार्षिकोत्सव दिनांक 15 अप्रैल 2026, बुधवार से 18 अप्रैल 2026, शनिवार तक आश्रम प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।इस चार दिवसीय उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में वेद प्रवचन, यज्ञ, भजन-कीर्तन, सत्संग तथा समाज को प्रेरित करने वाले विशेष व्याख्यान शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त, देश-विदेश से पधारे विद्वान संतों एवं आचार्यों का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।आश्रम प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं आमजन से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।स्थान: आर्य वानप्रस्थ आश्रम प्रांगणतिथि: 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) से 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!