युवा कांग्रेस की नई टीम का गढ़मीरपुर में जोरदार स्वागत, विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने फूल मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन।

(रितिक कुमार)

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर का भाजपा पर बड़ा हमला; कहा बांटने की राजनीति कर रही है भाजपा’।हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के प्रथम आगमन पर ग्राम गढ़मीरपुर में भारी उत्साह देखने को मिला। यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर उनका भव्य स्वागत किया।

इस अभिनंदन समारोह में रुड़की जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष गौरव चौहान, नवनियुक्त राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष शजाद और ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद अली का भी फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महरूफ सलमानी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संबोधन के दौरान विधायक रवि बहादुर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग की जनता को आपस में लड़ाकर फूट डालने और बा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!