रानीपुर मोड़ पर काशी सूत्र साड़ी शोरूम का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित देवभूमि हॉस्पिटल के सामने काशी सूत्र साड़ी शोरूम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

शोरूम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइनों वाली साड़ियों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर शोरूम की संचालक वैशाली शर्मा ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक डिजाइनों के साथ-साथ पारंपरिक साड़ियों की भी विशेष रेंज उपलब्ध कराई जाएगी।

शुभारंभ समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने काशी सूत्र साड़ी शोरूम के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भविष्य शर्मा, गोपाल जी, यतींद्र कुमार जी एवं उज्जवल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!