शिवालिक नगर में ब्यूटी बाजार मार्ट का भव्य शुभारंभ, दीपावली पर मिलेंगे विशेष ऑफर

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। शिवालिक नगर में ब्यूटी बाजार मार्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। मार्ट में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉस्मेटिक्स, स्किन केयर, हेयर एक्सेसरीज, ज्वेलरी, हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स, पर्सनल केयर, टॉयज, स्टेशनरी और गिफ्ट आइटम्स की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।

मार्ट के संचालक विपिन श्रीवास्तव एवं राजीव जैन ने बताया कि ब्यूटी बाजार मार्ट का उद्देश्य ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानों पर न जाना पड़े। मार्ट में सौंदर्य प्रसाधनों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों, बच्चों के खिलौनों, स्टेशनरी और उपहार सामग्री तक के विकल्प उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। इन ऑफर्स के माध्यम से ग्राहक त्योहार की खरीदारी को और भी खास बना सकेंगे। विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों की उपलब्धता से क्षेत्रवासियों को खरीदारी के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भगवा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड सहित प्रवेश वर्मा और मनोज शर्मा मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।

ब्यूटी बाजार मार्ट के शुभारंभ से शिवालिक नगर में खरीदारी के लिए एक और विकल्प जुड़ गया है। दीपावली के मद्देनजर यहां उपलब्ध विशेष ऑफर ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!