नव नियुक्त श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवेज, उत्तराखंड मुख़्तार मोहसिन द्वारा थाना जीआरपी देहरादून का किया गया आकस्मिक निरीक्षण/भ्रमण

हरिद्वार (रितिक कुमार)

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा थाना जीआरपी देहरादून का आकस्मिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा थाने के रजिस्टरों व मालखाना का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरो के रख-रखाव व अध्यावधिक हेतु निर्देशित किया गया।

🔷चोरी/लूट/जहर खुरानी से संबंधित अभियुक्त का सत्यापन करने व लंबे समय से अकारण लंबित चल रही विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने एवं अधिक से अधिक रिकवरी करने हेतु निर्देशित किया गया।

🔷सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर व पोर्टल की जानकारी लेकर संबंधित रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया ।

🔷थाने की साफ–सफाई व रखरखाव पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया ।

🔷 रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में आरपीएफ पोस्ट देहरादून से जानकारी प्राप्त की एवं थाना हाजा के अधिकारियों/ कर्मचारियों की ब्रीफिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये निरीक्षण/भ्रमण के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार चौहान, प्रभारी चौकी जीआरपी ऋषिकेश उ0नि0 सतीशचन्द्र घिल्डियाल आदि अधिकारी व कर्मगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!