(रितिक कुमार)
हरिद्वार। कनखल के दादूबाग स्थित श्री गुरु गोरक्ष नाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं धार्मिक आस्था के साथ तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत पाठ, हवन, भंडारा, भजन-कीर्तन एवं ‘बाबा जी का बसेरा’ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालु भक्तजनों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर, बृहस्पतिवार को प्रातः 9 बजे श्री गोरक्ष नाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी का पाठ प्रारंभ होगा। 25 सितंबर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पाठ का संपूर्ण भोग एवं प्रसाद, दोपहर 3 बजे हवन तथा शाम 7 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे से 26 सितंबर की सुबह 6 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
वहीं 26 सितंबर, शनिवार को शाम 7 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक ‘बाबा जी का बसेरा’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
महंत वेदनाथ जी महाराज ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
स्थान: श्री गुरु गोरक्ष नाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर, दादूबाग, कनखल, हरिद्वार।

