जीआरपी ने एक बार फिर लौटाई चेहरों पर मुस्कान

07 वर्षीय बालिका को खोजकर किया परिजनों सुपुर्द जीआरपी काठगोदाम को मिली सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बालिका को ढूंढ निकालादिनांक 09/04/2026 को आगंतुक (दंपत्ति )श्री हरेंद्र सिंह पुत्र श्री हरि सिंह , निवासी -: मकान नंबर 223, डिपो रोड कुर्सी बाज़ार लखनऊ द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित आकर बताया गया कि मैं दिनांक-: 09/04/2026 को *ट्रेन संख्या -: 15043/लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस* से रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर पहुंचा तो अपनी पत्नी व *बच्ची (उम्र-:07 वर्ष)* के साथ प्लेटफार्म संख्या एक में स्थित वेटिंग रूम के बाहर बैठा था। इसी बीच मेरी बच्ची कहीं अचानक बिछुड़ कर खो गई थी जिसकी हमने काफी ढूंढ खोज/तलाश की लेकिन नहीं मिली उक्त सूचना पर *प्रभारी प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा* थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर तत्काल टीमों का गठन कर व *स्वयं उक्त टीमों* के साथ रेलवे स्टेशन काठगोदाम /हल्द्वानी के संपूर्ण प्लेटफार्म , प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों, वाहन पार्किंग, टिकट घर, बस स्टेशन काठगोदाम/हल्द्वानी तलाश हेतु टीमें रवाना की गई काफी अथक प्रयासों के पश्चात उक्त बच्ची रेलवे स्टेशन काठगोदाम के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन संख्या-: 15044/ काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस की जनरल बोगी से बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया जीआरपी थाना काठगोदाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही की उक्त बच्ची के परिजनों व स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई।*टीम का विवरण -:*1) *उपनिरी0 श्री त्रिभुवन जोशी,* जीआरपी थाना काठगोदाम।2) *हे0कानि0अनिल कुमार,* जीआरपी थाना काठगोदाम ।3) *हे0कानि0 राज कुमार,* जीआरपी थाना काठगोदाम।4) *हे0कानि0 रतन सिंह,* जीआरपी थाना काठगोदाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!