ज्वालापुर। आर्य नगर चौक क्षेत्र में एक नया व्यावसायिक आकर्षण जुड़ गया है। वानप्रस्थ आश्रम के सामने “अमेजिंग मार्ट” का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। मार्ट के खुलने के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और आकर्षक छूट की व्यवस्था की गई, जिसके चलते पहले ही दिन अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी।
“अमेजिंग मार्ट” में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें क्रोकरी, बच्चों के आइटम, जेंट्स-लेडीज क्लॉथ वियर, किड्स टॉयज, स्टेशनरी, लेडीज मेकअप व कॉस्मेटिक किट्स के साथ-साथ दैनिक जरूरतों का सामान और ग्रॉसरी शामिल हैं। इससे आसपास के लोगों को अब खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि इस नए स्टोर के खुलने से क्षेत्रीय बाजार को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकते हैं।

