एसपी जीआरपी के निर्देशन मे रेलवे स्टेशनो पर लगातार चैकिंग जारी

(रितिक कुमार)

रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर चलाया गया चैकिंग अभियान सुरक्षा के दृष्टिगत जीआरपी अलर्ट मोड़ पर एसपी जीआरपी के आदेशानुसार आज दिनांक 25/04/2026 को थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा BDS टीम व जीआरपी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन में सम्पूर्ण प्लेटफार्म,टिकट घर,पार्किंग, महिला/पुरुष वेटिंग रुम सर्कुलेटिंग एरिया तथा ट्रेन में सघन चैकिंग की गई तथा यात्रियों को चोरों, जहर खुरानो, चैन/मोबाइल झपट्टामारों से सावधान रहने, अपने सामान/बच्चों की यात्रा के दौरान सुरक्षा करने तथा ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ ना ले जाने तथा किसी भी लावारिस वस्तु/ संदिग्ध व्यक्ति के रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में दिखाई देने पर जीआरपी, आरपीएफ एवं रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना देने व साईबर क्राईम के बारे में जागरूक करते हुए साईबर हेल्पलाईन नं0 1930 से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!