(रितिक कुमार)
दिंनाक 25/04 /26 को वादी नसीम पुत्र श्री यासीन निवासी जनधेड़ा थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर ने चौकी जीआरपी रुड़की में आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की दिंनाक 25/04/26 को दिन के समय रेलवे स्टेशन रुड़की से सहारनपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते समय रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया।वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 10/2026 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *सुश्री अरुणा भारती श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रेलवेज* महोदया के आदेशानुसार व *श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय श्री अनुज कुमार* के दिशा निर्देश में मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठन करते हुए गठित टीम द्वारा दिनांक 26/4/26 को रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से *अभियुक्त_ सलीम पुत्र स्वर्गीय बाबू निवासी जोगी झोपड़ी साबिर साहब दरगाह के पास कलियर थाना कलियर हरिद्वार मूल पता गांव लावड़ थाना ब्रह्मपुरी मेरठउत्तर प्रदेश उम्र करीब 40 वर्ष ** को चोरी गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली गई तो अभी उसके पास से एक मोबाइल* भी बरामद हुआ इसके बारे में पूछताछ की गई तो अधिक द्वारा बताया गया कि यह भी मैंने रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति का चोरी किया है , अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। _अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है *#गिरफ्तार करने वाली टीम#* 1-अ उ0नि0 सुशील कुमार तिवारी प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की 2- हे0का0 03 सतवीर सिंह3-का 158आशीष कुमार4-कां o 100प्रदीप कुमार 5-कांo14 परविंदर कुमार।

