जगजीतपुर में खुला किंग ऑफ मोमो, वेज, सोया और पनीर मोमोज बने आकर्षण का केंद्र

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। न्यू विष्णु गार्डन, पीठ पुलिया के निकट शनि मंदिर, जगजीतपुर, कनखल में किंग ऑफ मोमो प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए वेज, सोया एवं पनीर स्टफिंग वाले स्वादिष्ट मोमोज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

किंग ऑफ मोमो में फ्रेश एवं फ्रोजन मोमोज के साथ विभिन्न प्रकार के स्नैक्स की मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, पैकिंग एवं बिक्री की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को बेहतर स्वाद और गुणवत्ता के साथ तैयार किया जा रहा है। प्रतिष्ठान पर रिटेल के साथ-साथ होलसेल में भी उत्पाद उपलब्ध हैं, जिससे दुकानदारों एवं व्यवसायियों को भी सुविधा मिलेगी।

प्रतिष्ठान के संचालक अक्षय शर्मा ने बताया कि किंग ऑफ मोमो में ग्राहकों की सेहत और बजट, दोनों का विशेष ध्यान रखा गया है। खाद्य पदार्थों की तैयारी, पैकिंग एवं रख-रखाव में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उचित एवं किफायती दामों पर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि मोमोज युवाओं के साथ-साथ परिवारों के बीच भी लोकप्रिय स्नैक बन चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किंग ऑफ मोमो में अलग-अलग स्वाद और स्टफिंग के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पनीर एवं सोया स्टफिंग शाकाहारी ग्राहकों के लिए भी आकर्षक विकल्प हैं।

किंग ऑफ मोमो के शुभारंभ के साथ ही जगजीतपुर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को फ्रेश एवं फ्रोजन मोमोज तथा विभिन्न स्नैक्स के लिए एक नया स्थानीय विकल्प मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!