ललिता आश्रम में श्री मां रंगेश्वरी सहस्त्रचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित ललिता आश्रम में श्री मां रंगेश्वरी महाकाली देवी भक्त मंडल रजि., मथुरा के तत्वावधान में श्री मां रंगेश्वरी सहस्त्रचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। महायज्ञ में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालु मां भगवती की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि सहस्त्रचंडी महायज्ञ का समापन 19 सितंबर को विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया जाएगा। समापन अवसर पर संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे महायज्ञ के समापन अवसर पर ललिता आश्रम पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी बनें तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

महायज्ञ को लेकर आश्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक वातावरण में मंत्रोच्चार एवं मां भगवती की आराधना से पूरा आश्रम भक्तिमय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!