रानीपुर मोड़ पर JOHN PLAYERS शोरूम का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र रानीपुर मोड़ पर JOHN PLAYERS के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

नए शोरूम में ग्राहकों के लिए JOHN PLAYERS के लेटेस्ट फैशन कलेक्शन, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। शोरूम में बदलते फैशन ट्रेंड और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के स्टाइलिश परिधानों को शामिल किया गया है।

शोरूम संचालक आशीष वर्मा ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ आधुनिक फैशन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शोरूम में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुरूप नए एवं आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे लोगों ने शोरूम की आकर्षक साज-सज्जा और उपलब्ध फैशन कलेक्शन की सराहना की। नए शोरूम के शुभारंभ से रानीपुर मोड़ क्षेत्र में फैशन और परिधानों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को एक नया विकल्प मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!