ज्वालापुर में Tyre MAFIA DETAILING ZONE का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर और आधुनिक अनुभव

हरिद्वार,। ज्वालापुर तहसील रोड स्थित सैनी आश्रम के सामने Tyre MAFIA DETAILING ZONE का भव्य शुभारंभ उत्साह और हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और नई शुरुआत के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि Tyre MAFIA DETAILING ZONE क्षेत्रवासियों को आधुनिक तकनीक आधारित ऑटोमोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रतिष्ठान के संचालक अक्षय ग्रोवर ने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं, उचित मूल्य और बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यहां टायर बिक्री एवं फिटमेंट, व्हील अलाइनमेंट, व्हील बैलेंसिंग, कार डिटेलिंग, पॉलिशिंग तथा वाहन देखभाल से जुड़ी विभिन्न सेवाएं आधुनिक उपकरणों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने सभी आगंतुकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। समारोह के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा सभी ने प्रतिष्ठान की उज्ज्वल सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!