जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की बैठक में बड़ा फैसला, पत्रकार सुरक्षा मुद्दों पर सरकार से होगी वार्ता

हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले भर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग करेगा।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर कई चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार संपूर्ण जिले के पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

संगठन के महामंत्री अनिल कुमार बिष्ट ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहेगा और पत्रकार एकता को और मजबूत किया जाएगा।

उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की पहल पर पिरान कलियर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे कई अवैध कार्यों पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी जनहित और पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा तथा पत्रकारों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक के दौरान जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को संगठन के पहचान पत्र वितरित किए गए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कुछ सदस्यों एवं पदाधिकारियों को भविष्य में नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

बैठक के अंत में जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की प्रचार मंत्री मुस्कान राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के दो पुराने सदस्यों की सदस्यता कों भी बहाल किया गया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक मे उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारियों मे मुख्य रूप से मनव्वर कुरैशी, मुस्कान राजपूत, रुचि ड्रोलिया, मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, सुमित कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, सागर कुमार, सरविंद्र कुमार, नरेश कुमार मित्तल, अवधेश कुमार भूमिवाल, विजय प्रजापति, वंश शर्मा, कुणाल शर्मा, गणेश भट्ट, दीपक झा, मोहम्मद नदीम सलमानी, रोहित वर्मा, भानु पांडे, उपासना तेश्वर, शिप्रा अग्रवाल, विजय कुमार बंसल, जीशान मलिक, गुलजार अहमद, मोहम्मद काशिफ सुल्तान, प्रवेश कुमार जेमिनी, नवनीत शर्मा, फुरकान अंसारी, रितिक कुमार, कमल शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा आदि के संग अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!