हरिद्वार। जगदीशपुर स्थित प्रसिद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्यामसुंदर आदित्य, सचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह तथा आलोक शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की एकता-अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की प्रगति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपना योगदान दे।
इस अवसर पर एडवोकेट सतीश धबाले, दिनेश दुबे, भंवर सिंह, रंजीत सिंह बौद्ध, वसीम सलमानी, मेहरबान अली, खालिद अंसारी, हरदास, गोपाल दास, सुभाष, लालू, रामकुमार, देवेश वर्धन, सचिन कुमार, बलराम, रामबहादुर, सनी, अजित कुमार, अश्विनी, महेश, रविकांत, संदीप कुमार, जोगिंदर सिंह, श्याम सिंह, शेखर, राजकुमार, ऋषिपाल, परशुराम, विराट कुमार, रोशनी, मंगल सिंह, बिरबल और संदीप भोर सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा पार्क देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

