हरिद्वार में Dr. B. R. Ambedkar का 135वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, शिवालिक नगर में भव्य कार्यक्रम

(रितिक कुमार)

हरिद्वार डॉ. भीमराव अम्बेडकर 135वाँ जन्मोत्सव के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को शिवालिक नगर,भेल हरिद्वार स्थित सामुदायिक केन्द्र में डॉ.भीमराव अम्बेडकर अनु. जाति/अ.ज. जाति वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया lकार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नानक चन्द जी रहे, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अरूणा भारती (पुलिस अधीक्षक, जीआरपी उत्तराखण्ड) शिरकत की। इसके साथ ही कई विशिष्ट अतिथि भी समारोह में शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.यू. प्रसाद (पूर्व महाप्रबंधक, भेल) ने कियाबुद्ध वंदना व अतिथि स्वागत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी l अतिथियों के संबोधन के पश्चात प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया तत्पश्चात स्नेहभोज का आयोजन हुआ lबालेश्वर सिंह (कांग्रेस जिला अध्यक्ष) ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष का जो मंत्र दिया, वह आज भी प्रासंगिक है और युवाओं को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।समारोह के आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की है।श्री सी.पी. सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण का योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में जागरूकता बढ़ती है।प्रियव्रत (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का जो सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।तीर्थपाल रवि (सामाजिक कार्यकर्ता) ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग दिखाते हैं। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!