जटवाड़ा पुल के पास “भोलेनाथ छोले भटूरे व रबड़ी जलेबी” प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के समीप “भोलेनाथ छोले भटूरे व रबड़ी जलेबी” के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल व्यापार और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में आए लोगों ने प्रतिष्ठान पर उपलब्ध स्वादिष्ट छोले-भटूरे, रबड़ी और गर्मागर्म जलेबी का स्वाद लिया तथा भोजन की गुणवत्ता की सराहना की।

प्रतिष्ठान संचालक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को स्वच्छ, ताज़ा और उच्च गुणवत्ता वाला स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्नेह एवं सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।समारोह का समापन अतिथियों के बीच मिठाई वितरण और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग, चरणजीत सिंह, सौरभ चौहान, मुकेश वर्मा, राजेंद्र राणा, कमल कुमार एवं दिवाकर वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!