(रितिक कुमार)
हरिद्वार। कनखल स्थित गौतम फार्म के पास “हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स” का भव्य शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संचालकों ने बताया कि हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स द्वारा चारधाम यात्रा, उत्तराखंड पर्यटन, टैक्सी सेवा, होटल बुकिंग तथा विशेष टूर पैकेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि इस नई ट्रैवल सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को बेहतर और सुगम सुविधाएं मिल सकेंगी।

