(रितिक कुमार)
हरिद्वार । भगवा हिन्दू सेना द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—बिपिन श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष, अमित सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक पंवार को प्रदेश प्रवक्ता, प्रवेश शर्मा को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
इसके साथ ही आकाश पाल और निखिल वर्मा को प्रदेश सचिव, ममता ठाकुर को प्रदेश कोषाध्यक्ष, संदोप भारद्वाज को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन में शांतनु मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री, महंत विश्वास सक्सेना को प्रदेश प्रचारक, जबकि माधूरी गौड़ एवं राजीव जैन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक व राष्ट्रहित के कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

