पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (DySP) से अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) के पद पर पदोन्नत हुए सहायक सेनानायक, SDRF, श्री शांतनु पराशर

हरिद्वार (ऋतिक कुमार)

पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (DySP) से अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) के पद पर पदोन्नत हुए सहायक सेनानायक, SDRF, श्री शांतनु पराशर को आज आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस महानिरीक्षक, SDRF, श्री अरुण मोहन जोशी द्वारा कंधे पर अशोक स्तम्भ अलंकरण सुशोभित कर सम्मानित किया गया।पुलिस महानिरीक्षक, SDRF, महोदय ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा नई जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के साथ निभाने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा—“पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि आपकी क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और आगे बढ़कर नेतृत्व देने की संभावनाओं का विस्तार है।”उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपर पुलिस अधीक्षक शांतनु पराशर अपनी कार्यकुशलता, अनुभव और प्रभावी निर्णय क्षमता के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत, परिणाम-केंद्रित और संवेदनशील बनाएँगे। कार्यक्रम में उपसेनानायक, SDRF, श्री शुभांक रतूड़ी भी उपस्थित रहे।अपर पुलिस अधीक्षक शांतनु पराशर को पदोन्नति पर पूरे SDRF परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!