देहरादून में ‘होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण करने के साथ ही विभागीय स्मारिका एवं कैलेंडर का विमोचन किया।

हरिद्वार (ऋतिक कुमार)

इस अवसर पर सेवारत एवं दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवकों के परिजनों को होमगार्ड्स कल्याण कोष से चेक प्रदान किए। होमगार्ड्स जवानों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा साथ ही अंतरजनपदीय ड्यूटी में तैनात होमगार्ड्स स्वयंसेवकों का भोजनभत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को भी ₹50 से बढ़ाकर ₹140/दिन किया जाएगा।प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद अहम है। चाहे यातायात प्रबंधन हो या कांवड़ मेला, चारधाम यात्रा और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ नियंत्रण, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में होमगार्ड्स ने जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Khajan Dass जी, श्री Umesh Sharma Kau जी, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल जी, मेयर ऋषिकेश श्री शंभू पासवान जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!