मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की नई एवं गतिमान परियोजनाओं की समीक्षा की।

हरिद्वार (रितिक कुमार)

उन्होंने वर्ष 2022-23 में स्वीकृत पिथौरागढ़ – बागेश्वर NH 309A निर्माण का प्रस्ताव अभी तक भारत सरकार को नहीं भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मार्च 2024 में स्वीकृत काठगोदाम – नैनीताल एन एच निर्माण हेतु वन एवं वन्यजीव स्वीकृतियों के लिए डेटा अपलोड में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी प्रोजेक्ट्स की विभिन्न स्तरों में नियमित निगरानी करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि DMs की अध्यक्षता में होने वाली Pending Projects की समीक्षा बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा अपनी समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने विभिन्न सड़कों की 3(G) और 3(D) की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न सड़कों के निर्माण में पेड़ छपान और कटान की कार्रवाई में देरी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 दिसम्बर तक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से भी लगातार सम्पर्क कर नियमित प्रोजेक्ट्स का Followup किया जाए।मुख्य सचिव ने गतिमान प्रोजेक्ट्स में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने NHAI के कोटद्वार बाईपास, झाझरा – आशारोड़ी, हरिद्वार – नजीबाबाद एवं देहरादून-दिल्ली Express Way की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री सी. रवि शंकर, अपर सचिव श्री विनीत कुमार एवं PCCF श्री एस.पी. सुबुद्धि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!