रेलवे स्टेशन टनकपुर का सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण

आज दिनांक 18/04/2026 को रेलवे स्टेशन टनकपुर पर वर्तमान में संचालित मां पूर्णागिरी मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्री विमल प्रसाद तथा प्रभारी निरीक्षक टनकपुर श्री चेतन रावत द्वारा, चौकी जीआरपी टनकपुर प्रभारी श्रीमती गीता गोला के साथ संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं कुशल पाई गईं। अधिकारियों द्वारा यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ एवं जीआरपी को सूचित करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने मेले के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सतर्क एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!