(रितिक कुमार)
हरिद्वार। शंकर आश्रम के समीप स्थित मेडरिक्स हॉस्पिटल में मां गंगे ब्लड बैंक द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
डॉ कृष्णा सर ने बताया कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में सहायक होता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की बात कही।

