(रितिक कुमार)
हरिद्वार। न्यू धीरवाली भेल रोड ज्वालापुर स्थित “ब्रांडो कलेक्शन” का भव्य शुभारम्भ बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान संचालक शुभम अग्रवाल ने बताया कि ब्रांडो कलेक्शन में ग्राहकों के लिए आधुनिक फैशन से जुड़े आकर्षक, ट्रेंडिंग एवं गुणवत्ता पूर्ण रेडीमेड परिधानों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, नवीन डिज़ाइन तथा उचित मूल्य पर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना संस्थान का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
उन्होंने आगे बताया कि प्रतिष्ठान में युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों के लिए फैशनेबल कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को अब बेहतर फैशन विकल्प स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे।
शुभारम्भ समारोह के दौरान आए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित लोगों ने “ब्रांडो कलेक्शन” की सराहना करते हुए कहा कि इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से ज्वालापुर क्षेत्र में फैशन एवं रेडीमेड वस्त्रों के क्षेत्र में एक बेहतर विकल्प उपलब्ध हुआ है।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ सम्पन्न हुआ।

