(रितिक कुमार)
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में आमंत्रण बैंक्वेट हॉल के समीप संसार होंडा की तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रतिष्ठित लोगों, ग्राहकों एवं कंपनी प्रतिनिधियों ने मौजूद रहकर नई ब्रांच के शुभारंभ पर संसार होंडा परिवार को शुभकामनाएं दीं।
संसार होंडा के डायरेक्टर शक्ति वर्धन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नई ब्रांच का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने संसार होंडा परिवार को नई शाखा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरिद्वार में लगातार बढ़ रही ग्राहकों की मांग को देखते हुए तीसरी ब्रांच की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को उनके नजदीक बेहतर सुविधाएं और उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराना है।

नई ब्रांच में ग्राहकों को होंडा की नवीनतम मोटरसाइकिलों एवं स्कूटरों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसके साथ ही वाहन खरीद, फाइनेंस, एक्सचेंज, बीमा तथा बिक्री के बाद की सेवाओं की सुविधा भी एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस शोरूम में ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर सर्विस तक बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन समारोह के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी घोषित किए गए। नई ब्रांच के शुभारंभ को लेकर ग्राहकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शोरूम का भ्रमण कर यहां उपलब्ध वाहनों एवं सुविधाओं की जानकारी ली और संसार होंडा की इस पहल की सराहना की।
संसार होंडा प्रबंधन ने बताया कि नई ब्रांच के माध्यम से सिडकुल एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को होंडा के वाहनों और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। कंपनी का उद्देश्य बेहतर ग्राहक सेवा, विश्वसनीयता और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना है।
इस अवसर पर अरुण कुमार, तरुण कुमार, तुषार चौधरी (कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल महानगर हरिद्वार), हिमांशु, अमन एवं पुष्कर दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

