(रितिक कुमार)
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित आशीर्वाद हेल्थ केयर एंड फर्टिलिटी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आकाश जैन द्वारा किया गया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह प्राप्त की। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, बांझपन (इन्फर्टिलिटी), गर्भधारण से जुड़ी समस्याओं एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच को लेकर लोगों ने परामर्श लिया। डॉ. आकाश जैन ने मरीजों को उचित मार्गदर्शन देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच कराने के महत्व पर जोर दिया।
शिविर के दौरान मरीजों की प्राथमिक जांच भी निशुल्क की गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। केंद्र प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

