हरिद्वार: भूपतवाला स्थित सप्त ऋषि आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

(रितिक कुमार)

हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र स्थित सप्त ऋषि आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 5 मई से प्रारंभ होकर 11 मई तक श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।

कथा के दौरान विद्वान कथावाचक आचार्य श्री गोपाल भैया जी द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं का रसपान कराया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति मार्ग और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आश्रम पहुंच रहे हैं।

आश्रम परिसर में भक्ति, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार इस कथा सप्ताह का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार करना है।

कथा के समापन दिवस 11 मई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर भावना अग्रवाल हीमि गुप्ता, सारिका गुप्ता, आस्था गुप्ता, रुचि गुप्ता, सुमन त्रिपाठी श्री धाम वृद्धावन, मधु भटनागर, सोनिया भटनागर, पूनम गुप्ता, सीमा अग्रवाल, श्री भागवत चरित्र सेवा समिति संभल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!