(रितिक कुमार)
हरिद्वार। कनखल राजघाट स्थित स्मृति भवन में परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान श्री श्री 108 श्री बाबा जी का 56वां भंडारा एवं साधु-ब्राह्मण भोज बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु एवं संत-महात्मा उपस्थित हुए और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों साधु-संतों, ब्राह्मणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
प्रधान नरेश चंद्र ने बताया कि यह भंडारा प्रतिवर्ष सद्गुरुदेव की पावन स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभी सेवकों एवं भक्तों का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भावना देखने योग्य रही।

