हरिद्वार: 33वें स्थापना दिवस पर साईं भजन संध्या में भक्ति का सागर, श्रद्धालु झूमे

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, परशुराम आश्रम के श्री साईं मंदिर में 33वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित साईं भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम में दूरदर्शन के प्रसिद्ध भजन गायक सुरेन्द्र सक्सेना और अमित सक्सेना ने साईं बाबा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। उनके भजनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। वहीं लखनऊ से आए विष्णु तिवारी और देहरादून से साईं भजन गायक अरविंद साईं ने भी अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

भजन संध्या के दौरान साईं बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मैनेजिंग ट्रस्टी प्रिया दत्ता ने बताया कि साईं बाबा की कृपा से संस्था निरंतर समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

मुख्य सेवक सुनील नागपाल ने कार्यक्रम में भजन गायकों एवं विशेष सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय साईं बाबा की कृपा और सभी भक्तों के सहयोग को दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पार्षद सुनीता शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही प्रियादत्ता, शाहिद, चंद्रभान शर्मा, सुनील कत्याल, विजय शर्मा, उषा मेहता, मधुर दत्ता, सुमन मल्होत्रा, संदीप वर्मा, मीनू वाधवा समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!