मां अन्नपूर्णा शुद्ध वैष्णो भोज का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगा सात्विक एवं शुद्ध भोजन

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित दूधाधारी चौक के समीप “मां अन्नपूर्णा शुद्ध वैष्णो भोज” का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक महादेव पवार ने बताया कि मां अन्नपूर्णा शुद्ध वैष्णो भोज में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को शुद्ध, स्वादिष्ट एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर सेवा मिल सके।

उन्होंने कहा कि भूपतवाला क्षेत्र में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में शुद्ध वैष्णो भोजनालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। मां अन्नपूर्णा शुद्ध वैष्णो भोज श्रद्धालुओं को घर जैसे स्वाद और सात्विक भोजन का अनुभव प्रदान करेगा।

शुभारंभ समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भोजनालय यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण के साथ अतिथियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था भी की गई।

इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!