(रितिक कुमार)
हरिद्वार। रुड़की रोड स्थित बौंगला क्षेत्र में RYDEON Electronics का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चौहान परिवार के सदस्य, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नव प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर परिवारजनों में उत्साह का माहौल रहा। उद्घाटन अवसर पर पहुंचे अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक अमित चौहान को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बौंगला क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों एवं सेवाओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन समारोह उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चौहान परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया।

