हरिद्वार के छात्रों का JEE Main 2026 में जलवा, आयुष बर्दिया बने सिटी टॉपर (99.92 परसेंटाइल)

(रितिक कुमार)

हरिद्वार, 21 अप्रैल: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), हरिद्वार के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल हासिल कर सिटी टॉपर का स्थान प्राप्त किया, जो सभी बैचों में निरंतर उत्कृष्ट परिणाम और उच्च स्तर की तैयारी को दर्शाता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कल शाम जारी किए गए परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टिट्यूट, हरिद्वार के 5 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

JEE Main 2026 (सेशन 2) में आकाश हरिद्वार के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल (AIR 1271) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद इशिता गुप्ता ने 99.15 परसेंटाइल, इंद्रनील गांगुली ने 99.06 परसेंटाइल, भाव्या अग्रवाल ने 99.02 परसेंटाइल और अद्रिजा साहा ने 99.00 परसेंटाइल प्राप्त किए। 98+ परसेंटाइल 14 छात्रों ने और 95 से 97 13 छात्रों ने प्राप्त किए.

इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने कहा, “हरिद्वार के छात्रों की सफलता उनकी मेहनत और आकाश के सशक्त शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है, जो हर स्तर पर छात्रों के विकास में सहायक है। उनकी लगन, निरंतर प्रयास और सुधार की भावना ने इन शानदार परिणामों को संभव बनाया है। मैं सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

“ये परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और आकाश द्वारा प्रदान किए गए मजबूत मार्गदर्शन को दशति हैं। इन परिणामों ने एक बार फिर छात्रों की कड़ी मेहनत और संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, कड़ी ट्रेनिंग, समय-समय पर मिले मार्गदर्शन और नियमित मूल्यांकन को दिया। इन सभी कारकों ने उन्हें अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और लगातार सुधार करने में मदद की। एक संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट के सहयोग से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया और परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह तैयार किया।

JEE Main परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलता है। इसी परीक्षा के माध्यम से छात्रों को NITS, IIITs और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश मिलता है, साथ ही JEE Advanced के लिए पात्रता भी प्राप्त होती है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश का मार्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!