ज्वालापुर में ‘लूनो सोलर’ शोरूम का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन

हरिद्वार। ज्वालापुर के आर्य नगर चौक पर ‘लूनो सोलर’ शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत का सबसे प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लूनो सोलर शोरूम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी एवं अन्य सोलर उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

शोरूम संचालक शुभम मेहंदीरता ने बताया कि ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने शुभारंभ समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील की।

शुभारंभ समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और इसे हरिद्वार में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा नए प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!