आज दिनांक 20/07/2026 को सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में जी0आर0पी0 मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में आगामी कांवड़ मेला-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड, आर0पी0एफ0,सीमावर्ती जी0आर0पी0,आर0पी0एफ0, जिला पुलिस व रेलवे के अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी । उक्त गोष्ठी में आगामी कांवड़ मेला-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निम्न दिशा-निर्देश दिये गये ।

➡️कांवड मेला -2026 को सकुशल सम्पन कराने हेतु जीआरपी उत्तराखण्ड क्षेत्रान्तर्गत 02 सुपर जोन,04 जोन व 07 सेक्टरो मे विभाजित कर सुदृढ पुलिस प्रबन्ध किया जायेगा । जीआरपी उत्तराखण्ड से श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवेज को नोडल अधिकारी नामित किया गया है
।➡️जिन स्थानों पर रेलवे फाटक से कांवड़िये पटरी पर आते है उन स्थानों पर जनपदीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर ड्यूटी लगाये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
➡️ कांवड़ मेला-2026 को जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड, आर0पी0एफ0 व सीमावर्ती जी0आर0पी0, आर0पी0एफ0 द्वारा बेहतर तालमेल बनाकर छोटी से छोटी सूचनाओं को साझा करने व इंटर स्टेट को-आर्डिनेशन व्हाटसएप ग्रुप बनाकर उक्त मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️कांवड़ मेलें के दौरान मेला स्पेशल ट्रेन चलाये जाने व रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, अस्थायी शौचालय, पीने का पानी आदि की व्यवस्था हेतु रेलवे विभाग से अनुरोध किया गया है।
➡️कांवड़ मेला-2026 में जी0आर0पी0, आर0पी0एफ0 ड्यूटी संयुक्त रुप से लगाई जायेगी ।
➡️कांवड़ियों द्वारा रेलवे ट्रैक पर पैदल चलने वाले स्थानों को चिन्हित कर बल्ली, रस्से आदि से बन्द करने हेतु जनपदीय पुलिस/ प्रशासन से सम्नव्य बनाये रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
➡️कांवड़ मेलें के दौरान रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर डी0एफ0एम0डी0 लगाये जाए व एच0एच0एम0डी0 से चैकिंग की जायेगी।
➡️ कांवड मेले के दौरान आने जाने वाले कावड यात्रियो को जहर खुरानी , चोरी व चैन स्नेचिक की घटनाओ के बारे मे जागरुक किया जायेगा।
➡️कांवड़ मेलें के दौरान होल्डिंग व सर्कुलेटिंग एरिया मे फ्लैक्सी व साईन बोर्ड के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये । इसके अतिरिक्त साईबर अपराध की रोकथाम हेतु फ्लैक्सी के माध्यम से रेल यात्रियो को जागरुक करने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया।
➡️कांवड़ मेलें के दौरान महिला व बच्चो को विशेषरुप से निगरानी की जाये व महिला हेल्प डेस्क,चाईल्ड हेल्प डेस्क व खोया पाया केन्द्र स्थापित किया जायेगा ।
➡️ कांवड मेला के दौरान रेलवे स्टेशनो मे यात्रियो एंव कावडियो को लाउड हेलर के माध्यम से लगातार जागरुक करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
➡️कांवड़ मेलें के दौरान चलने वाली स्पेशन ट्रेनो मे स्कोर्ट ड्यूटी लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️कांवड़ मेलें के दौरान रेलवे स्टेशनो मे एम्बुलेन्स,मेडिकल कैम्प,फायर सेफ्टी,शुध्द पेयजल व शौचालय आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित विभाग के सक्षम अधिकारियो से सम्नव्य स्थापित कर कावड मेला से पूर्व स्थापित करने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया ।
➡️कांवड़ मेलें के दौरान रेलवे परिसर मे लगे स्टाल,ठेली आदि का सत्यापन एंव फायर सेफ्टी आदि की जांच कराने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया ।
☑️सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक, रेलवजे उत्तराखण्ड ।
☑️श्री नागेश नौटियाल, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आर0पी0एफ0 उ0रे0 हरिद्वार ।
☑️श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवजे उत्तराखण्ड ।
☑️श्री बिपेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात हरिद्वार उत्तराखंड ☑️श्री देवेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवेज सहारनपुर उ0प्र0 । ☑️ श्री तुषार बोरा, पुलिस उपाधीक्षक, ऋषिकेश देहरादून।
☑️ श्री दिनेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, हरिद्वार।
☑️ श्री विनय कुमार, स्टेशन मास्टर, रुड़की।
☑️ श्री के आर मीणा, स्टेशन अधीक्षक, लक्सर।

