हरिद्वार। सराय बायपास रोड स्थित MY TVS Multibrand Car Service Center का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस अत्याधुनिक मल्टीब्रांड कार सर्विस सेंटर के शुरू होने से हरिद्वार और आसपास के वाहन मालिकों को बेहतर एवं विश्वसनीय ऑटोमोबाइल सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक सुविधाएं क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सर्विस सेंटर के संचालक अभिजीत यादव ने बताया कि MY TVS Multibrand Car Service Center में विभिन्न ब्रांडों की कारों की सर्विसिंग, रिपेयर, व्हील अलाइनमेंट, डेंट-पेंट, इंजन डायग्नोस्टिक्स सहित अन्य आधुनिक ऑटोमोबाइल सेवाएं प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
शुभारंभ समारोह में भाजपा नेता आशुतोष चौधरी, राजीव यादव, सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए संचालक अभिजीत यादव को शुभकामनाएं दीं।

