हरिद्वार में VAN HEUSEN INNERWEAR EXCLUSIVE STORE का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा प्रीमियम शॉपिंग अनुभव

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित VAN HEUSEN INNERWEAR EXCLUSIVE STORE का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ उत्साह और हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का शुभारंभ किया तथा प्रतिष्ठान की उन्नति और सफलता की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरिद्वार में देश के प्रतिष्ठित ब्रांड का एक्सक्लूसिव इनरवियर स्टोर खुलने से शहरवासियों को अब पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रीमियम गुणवत्ता वाले इनरवियर, एथलीजर और कम्फर्ट वियर की विस्तृत रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ आधुनिक डिज़ाइन और आरामदायक उत्पादों का विकल्प मिलेगा।

शोरूम संचालक रविंद्र बडोनी ने बताया कि स्टोर पर ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, आकर्षक डिज़ाइन, किफायती मूल्य और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शुभारंभ के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर भी रखे गए हैं, जिनका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए इसके सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!