हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित प्रेम नगर आश्रम के सामने श्री गौरीश चाट भंडार का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री गौरीश चाट भंडार में ग्राहकों को स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण चाट का स्वाद उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिष्ठान की खास विशेषता यह है कि यहां चाट को शुद्ध देसी घी में तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे ग्राहकों को पारंपरिक स्वाद के साथ बेहतर गुणवत्ता का अनुभव मिल सके।
संचालक अमन जी ने बताया कि ग्राहकों की पसंद, स्वाद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए चाट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और ग्राहकों को स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रानीपुर मोड़ क्षेत्र में आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को एक ही स्थान पर स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण चाट का स्वाद उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य है।
शुभारंभ समारोह में पहुंचे लोगों ने श्री गौरीश चाट भंडार की शुरुआत पर संचालक को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

