हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित रमन एंड किमचि कैफे का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। कैफे के शुभारंभ अवसर पर संचालकों, परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
रमन एंड किमचि कैफे में ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण व्यंजनों के साथ आकर्षक और आरामदायक माहौल उपलब्ध कराया गया है। कैफे में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए खान-पान की बेहतर सुविधाएं और उत्कृष्ट सेवाएं देने का प्रयास किया गया है।
कैफे संचालक मनस्वी पाराशर ने बताया कि ग्राहकों की पसंद, स्वाद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कैफे के माध्यम से शहरवासियों को स्वादिष्ट भोजन के साथ बेहतर वातावरण और संतोषजनक सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
शुभारंभ समारोह में मौजूद लोगों ने कैफे की शुरुआत पर संचालक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रानीपुर मोड़ जैसे व्यस्त क्षेत्र में कैफे की शुरुआत से स्थानीय लोगों और युवाओं के लिए एक नया खान-पान एवं मिल बैठने का विकल्प भी उपलब्ध हुआ है।

