(रितिक कुमार)
हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स शोरूम में मारुति सुजुकी की बहुप्रतीक्षित नई ब्रेज़ा (Brezza) का भव्य शुभारंभ किया गया। लॉन्चिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने रिबन काटकर नई कार का अनावरण किया और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की।
इस अवसर पर शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स के एजीएम सेल्स भूपेंद्र सिंह, अनिल कुमार तथा सेल्स मैनेजर जुझार सिंह सहित शोरूम का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मेयर किरण जैसल ने नई ब्रेज़ा के आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और किफायती कीमत की सराहना करते हुए कहा कि मारुति सुजुकी हमेशा ग्राहकों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर वाहन बाजार में उतारती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई ब्रेज़ा भी ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि नई ब्रेज़ा की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.40 लाख से शुरू होकर ₹11.40 लाख तक है। लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। सेल्स टीम ने ग्राहकों को कार के माइलेज, सेफ्टी फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी और अन्य विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।

लॉन्चिंग समारोह के दौरान ग्राहकों में नई ब्रेज़ा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने कार की टेस्ट ड्राइव ली और कई ग्राहकों ने मौके पर ही बुकिंग कराई। शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स प्रबंधन ने विश्वास जताया कि नई ब्रेज़ा अपनी शानदार डिजाइन, बेहतरीन प्रदर्शन और आधुनिक सुविधाओं के कारण बाजार में मजबूत पहचान बनाएगी।

