श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड के दिशा निर्देशन में जीआरपी देहरादून ने किया मॉक ड्रिल का अभ्यास

(रितिक कुमार)

आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 02:30 बजे थाना जीआरपी देहरादून को रेलवे स्टेशन देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफार्म संख्या 1 एवं 2 के मध्य स्थित लिफ्ट के समीप एक लावारिस महरून रंग के ट्रॉली बैग से टिक-टिक की आवाज आ रही है, जिससे उसमें विस्फोटक सामग्री होने की आशंका व्यक्त की गई।सूचना प्राप्त होते ही *थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून* श्री सतीश चन्द्र घिल्डियाल द्वारा तत्काल नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

साथ ही *पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (BDS), फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस एवं अन्य संबंधित इकाइयों* को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध क्षेत्र को खाली कराया गया एवं यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित की गई, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि की संभावना को पूर्णतः समाप्त किया जा सके।

इस दौरान आरपीएफ, नगर कोतवाली, LIU, जीआरपी, BDS (डॉग स्क्वॉड सहित), फायर ब्रिगेड एवं 108 एम्बुलेंस की टीमें समन्वय के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। BDS टीम द्वारा अत्यंत सावधानी, तकनीकी दक्षता एवं उच्च स्तर की सतर्कता का परिचय देते हुए संदिग्ध ट्रॉली बैग को सुरक्षित रूप से जीरो प्लेटफार्म स्थित एकांत स्थान पर ले जाकर नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से निष्क्रिय किया गया।

घटना के दौरान पुलिस द्वारा लावारिस ट्रॉली बैग के स्वामी की तलाश हेतु यात्रियों एवं उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ की गई, किन्तु कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।पूरी कार्यवाही को *”कोबरा”* कोडवर्ड दिया गया, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।

इस संबंध में *पुलिस अधीक्षक रेलवे* महोदय को अवगत कराया गया।उक्त समस्त कार्यवाही वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत एक मॉक ड्रिल के रूप में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय, तत्परता एवं प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। *मॉक ड्रिल में सम्मिलित टीमें*:1. थाना जीआरपी देहरादून– थानाध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र घिल्डियाल (कार्यवाही प्रभारी)2. आरपीएफ देहरादून–उ0नि0 राम भरोसे मय टीम3. BDS टीम देहरादून–उ0नि0 बलवीर सिंह मय टीम एवं डॉग स्क्वॉड4. LIU जीआरपी उत्तराखण्ड– अपर उ0नि0 देवेन्द्र सिंह5. LIU यूनिट देहरादून–कानि0 देवेन्द्र6. नगर कोतवाली देहरादून– चीता 05, चौकी लक्खीबाग7. फायर ब्रिगेड देहरादून–अपर उ0नि0 विमल किशोर मय टीम8. 108 एम्बुलेंस सेवा–निधि मय टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!