हरिद्वार (ऋतिक कुमार)
श्रीमान स्वप्निल मुयाल, पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा थाना जी0आर0पी0 लक्सर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यो पोर्टल व जीपी लिस्ट का गहनता से निरीक्षण कर अद्यावधिक रखने हेतु कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा कर्म0गणो का सम्मेलन लेकर समस्याओं को सुना गया तथा पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने ई बीट की जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु तथा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों के साथ होने वाली घटनाओ जहरखुरानी, चोरी, चैन स्नैचिंग आदि की रोकथाम के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक , रेलवेज महोदय द्वारा थाना परिसर व थाने के शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने हेतु दिशा -निर्देश दिये गये व कर्मचारियों को समय-समय पर शस्त्र अभ्यास कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक जीआरपी लाईन को निर्देशित किया गया। थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मधुर व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये। किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों व लम्बित विवेचनाओं आदि की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। कर्मचारियों से शस्त्रों की हैण्डलिंग व आपदा उपकरणों की जानकारी ली गयी तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया हेल्पलाईन नम्बर 112, 1090, व 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति मॉड्यूल का रेलवे स्टेशनों व ट्रेनो मे व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे प्रचलित अभियान में रुचि लेकर कार्य करने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।थाने में लम्बित मालो का अधिक से अधिक निस्तारण की कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान–श्रीमति रचना देवरानी, थानाध्यक्ष थाना जीआरपी लक्सर श्रीमती प्रीति सैनी, चौकी प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की अ0उ0नि0 अतुल चौहानव थाने के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

